Skip to content

अंगना म शिक्षा पढ़ई तिहार कार्यक्रम….बेलगांव में माताओं को घर पर शिक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण

गंडई /पंडरिया / केसीजी। शासकीय प्राथमिक शाला बेलगांव संकुल संडी में 11 अप्रैल को शासकीय प्राथमिक शाला८ बेलगांव के संयोजन में अंगना म शिक्षा पढ़ई तिहार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच खैरानवापारा शारदा जंघेल थीं, जबकि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश जंघेल ने अध्यक्षता की प्राचार्य संडी संतोष कुमार नेताम, संकुल समन्वयक प्यारेलाल साहू, व्याख्याता देवदास मांडले और डीआरजी छुईखदान शिवांगी पसीने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



प्रधान पाठक बेलगांव जया परिहार ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए प्रथम गुरु माता और प्रथम स्कूल घर के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में घर में उपलब्ध सामग्रियों से विभिन्न गतिविधियों की ओर से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के तरीकों के विषय में जानकारी दी,गर्मी के प्रकोप को देखते हुए माताओं को घर पर ही ओआरएस घोल बनाने की विधि बताई गई तथा बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता पर ध्यान देने की बात समझाई गई।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित८ माताओं में से परबतिया जंघेल को स्मार्ट माता चुना गया, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के साथआज  मिलकर अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्वयं को प्रेरित महसूस किया, उपस्थित अतिथियों की ओर से माताओं को अपने घर पर ही बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने प्रोत्साहित किया गया।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: