Skip to content

बस्तर में ऐतिहासिक दिन: सचिन तेंदुलकर का दंतेवाड़ा दौरा, बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

दंतेवाड़ा/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है,भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। नक्सल प्रभाव से मुक्त हो रहे, बस्तर में किसी बड़े खेल सेलिब्रिटी का यह पहला दौरा माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं,सचिन तेंदुलकर का कार्यक्रम अबूझमाड़ क्षेत्र की इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में प्रस्तावित है, यहां वे स्थानीय बच्चों और ग्रामीणों के बीच समय बिताएंगे और उनके साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे,यह पल गांव के बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा,इस दौरान सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के माध्यम से बस्तर के 50 गांवों में विकसित किए जा रहे, आधुनिक मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन भी किया जाएगा, इन खेल मैदानों का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है।



कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी भी रहेगी, जिससे इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है,यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि बस्तर की बदलती तस्वीर का प्रतीक माना जा रहा है,कभी नक्सलवाद के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र को अब ‘खेल और विकास’ के नए रास्ते पर आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है,सचिन तेंदुलकर द्वारा बच्चों के साथ खेलना और उन्हें प्रोत्साहित करना निश्चित रूप से स्थानीय युवाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार करेगा, यह पहल बस्तर में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है।

ख़बर शेयर करें: