Skip to content

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा एवं सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का हुआ,भव्य आयोजन ब्लॉक छूईखदान के शा. प्रा. शाला बेलगांव, संकुल संडी की प्रधान पाठिका जया परिहार हुई राष्ट्रीय  नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित

गंडई केसीजी। नवाचारी गतिविधि समूह द्वारा आयोजितः राजधानी रायपुर के प्रो. जे. एन. पाण्डेय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के सभा हाल में राज्य भर के 160 नवाचारी शिक्षको को उनके नवाचार के लिए सम्मानित कियां गया, जिसमें ब्लॉक छूईखदान के शा. ० प्रा. शाला. बेलगांव, संकुल संडी ही प्रधान पाठिका जया परिहार को अच्छे शिक्षा के लिए किये गये, विषयगत कार्यो, नवाचार आधारित शिक्षण समुदाय को सहभागिता हेतु,प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया,ब्लाक खैरागढ़ से प्रधान पाठक बली राम वर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित कियां गया है , नवाचारी गतिविधि समूह द्वारा अपने सतत  योगदान के लिए गुनाराम चन्देल एवं शिवांगी पशीने को जिले से सम्मानित किया गया।



आयोजन को सफल बनाने से संजीव कुमार सूर्यवंशी, तथा राज्य एडमिन सुनीता ठाकुर तथा राजेश प्रजापति सहित पूरे राज्य भर के टीम का सहयोग प्राप्त हुआ,प्रधान पाठिका जया परिहार को प्राप्त सम्मान के लिए, संकुल प्राचार्य संतोष कुमार नेताम, संडी संकुल समन्वयक “प्यारे लाल साहू तथा संकुल संडी के सभी शिक्षक-शिक्षिका ने शुभकामनाएं प्रदान की।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: