Skip to content

गंडई बस स्टैंड में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

गंडई /पंडरिया /केसीजी । गंडई नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कड़ी कार्रवाई की गई, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड स्थित वाटर एटीएम के आसपास लगे ठेले और अन्य अतिक्रमण हटाए,जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत गंडई कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी,बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं फुटकर व्यवसायियों की उपस्थिति में बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने को लेकर समझाइश दी गई थी।



इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम अविनाश ठाकुर, नगर पंचायत सीएमओ अविनाश देवांगन एवं थाना प्रभारी राजेश देवदास की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया,प्रशासन ने अतिक्रमणकारी व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी है कि उक्त स्थान पर दोबारा ठेला लगाकर व्यवसाय न करें,निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रतिदिन एक हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: