Skip to content

विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति: दिनेश साहू को मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई केसीजी। जिले में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति के तहत ग्राम कोसमर्रा रामपुर निवासी दिनेश साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा द्वारा जारी अधिकृत पत्र के माध्यम से उन्हें तहसील छुईखदान सहित संबंधित शासकीय विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है,जारी आदेश के अनुसार दिनेश साहू शासन और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे,वे शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे तथा आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।

इसके साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई है,विधायक कार्यालय से जारी निर्देशों में उन्हें शासकीय बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने, विभागीय कार्यों की निगरानी करने और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने की जिम्मेदारी भी दी गई है,दिनेश साहू की नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों और समर्थकों का मानना है कि इससे जनसंपर्क मजबूत होगा और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी, नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए, दिनेश साहू ने कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: