Skip to content

दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

दुर्ग। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को जहर दिया गया था,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG विजय अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की गई, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।



मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), चंचल साहू (42), यशवंत साहू (10) और दृष्णा साहू (13) के रूप में हुई है, पुलिस के अनुसार गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले,पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सामूहिक आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया है, शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव को घटना की वजह माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ख़बर शेयर करें: