गंडई/पंडरिया/ केसीजी । भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा चौबे ने छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है,उन्होंने कहा कि ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत कर आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी,अब महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को आपात स्थिति में अलग-अलग सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

उमा चौबे ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना यह दर्शाता है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है,उन्होंने बताया कि इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक तकनीकें लगाई गई हैं, इससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग और रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सराहना करते हुए उमा चौबे ने कहा कि लगभग 65 लाख रुपये प्रति यूनिट लागत वाली 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदेश के 33 जिलों में अपराध अनुसंधान को नई वैज्ञानिक दिशा देंगी,इससे मामलों की जांच तेजी से होगी और न्यायालयों में मामलों के निपटारे में भी गति आएगी,उन्होंने प्रदेश की मातृशक्ति और आम नागरिकों की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा का आभार जताते हुए,कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ में सुशासन और भयमुक्त समाज की स्थापना में मजबूत आधार साबित होगा।
रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी




