Skip to content

बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

रायपुर। 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया, जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।



बैठक में  मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विष्णु देव साय ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक पूरे क्षेत्र के लिए गौरव, विश्वास और विकास का प्रतीक है,उन्होंने कहा कि कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है।



मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास को दर्शाती है,उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी,और विकसित, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

ख़बर शेयर करें: