गंडई / केसीजी। जिला केसीजी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खैरागढ़ पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने दिगर राज्य महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई 2026 को प्रार्थी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 जेडसी 3801, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है,मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को संदेही के मोबाइल नंबर 9226671134 के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शंकर नारायण ढोरे उर्फ जग्गु, निवासी बेरली, छत्रपति चौक, नागपुर (महाराष्ट्र) को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार किया,आरोपी का कृत्य धारा 303(2) बीएनएस के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया,दिगर राज्य के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने में खैरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।
रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी




