रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है,बंगाल की खाड़ी और विदर्भ क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर जारी है,मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है,पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है,मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

कई जिलों में बारिश से मिली राहत
रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई,रायपुर में शनिवार को 62.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि बस्तर संभाग में भी झमाझम बारिश देखने को मिली, बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, और मौसम सुहावना हो गया,मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन मौसम सिस्टमों का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है,पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक बनी द्रोणिका के कारण लगातार नमी छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही है, जिससे बारिश और तेज हवाओं का असर बढ़ गया है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है,अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है, विभाग ने कहा है कि आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें।




