Skip to content

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर भड़के रणजीत सिंह चंदेल, बोले- “गरीब की थाली पर सीधा हमला”



गंडई-पंडरिय केसीजी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह चन्देल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए,इस फैसले को आम जनता के साथ विश्वासघात बताया हैं, उन्होंने कहा कि पहले से ही बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य वस्तुओं की कीमतों से परेशान जनता पर ईंधन मूल्य वृद्धि ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है, चंदेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का सबसे ज्यादा असर किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

किसानों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

रणजीत सिंह चंदेल ने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने से खेती-किसानी की लागत में सीधा इजाफा होगा,जुताई, सिंचाई, ट्रैक्टर संचालन और कृषि उपज के परिवहन में किसानों को अधिक खर्च उठाना पड़ेगा, जिससे उनका मुनाफा लगातार घटेगा,उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने, से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जी, फल, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई देगा,इससे गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग प्रभावित होगा।



“कॉर्पोरेट हित में काम कर रही सरकार”

चंदेल ने केंद्र सरकार पर पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आम जनता की जेब पर बोझ डालकर बड़े कॉर्पोरेट समूहों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां लागू कर रही है,“₹3 की यह बढ़ोतरी केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि गरीब की थाली पर सीधा हमला है। सरकार को तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए,”प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया, और ईंधन कीमतों में राहत नहीं दी, तो किसान कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी,उन्होंने दावा किया कि जनता अब जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है,और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्की

ख़बर शेयर करें: