सूरजपुर। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है,इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए, पकड़ा और उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए, न्यायालय में पेश किया,मामले की सुनवाई के दौरान सूरजपुर जिला न्यायालय ने दोनों मामलों को गंभीर लापरवाही मानते हुए कुल 25 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया,न्यायालय की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति है।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।




