गंडई केसीजी। नगर के पीएमश्री लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय गंडई में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली एवं अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु लॉटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन किया गया,दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 मई को सुबह 11 बजे पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकाली गई,विद्यालय प्रबंधन के अनुसार निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 11 मई को पात्र एवं अपात्र विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी, इसके पश्चात 13 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए,सभी दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद पात्र विद्यार्थियों की अंतिम सूची संस्था के सूचना पटल पर चस्पा की गई,कक्षा पहली में 50 रिक्त सीटों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इनमें 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं, 25 प्रतिशत बीपीएल तथा 25 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थीं, लॉटरी के माध्यम से 25 बालिकाएं, 12 बीपीएल वर्ग तथा 13 सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का चयन किया गया, चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई,इसके अलावा पहली, तीसरी एवं चौथी कक्षा की रिक्त सीटों पर भी लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी, पांचवीं, छठवीं एवं आठवीं कक्षा में पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के कारण सीधे प्रवेश प्रदान किए गए, सभी कक्षाओं के लिए वेटिंग सूची भी तैयार की गई है।

18 मई तक जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज
कार्यक्रम के दौरान स्मिता दास, जसबीर सिंह एवं मुकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों के पालकों को 18 मई तक विद्यालयीन समय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा,निर्धारित समय सीमा तक दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में वेटिंग सूची से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पालकों की होगी,लॉटरी प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने उपस्थित लोगों को प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी,इस अवसर पर नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि अमित टंडन, पार्षद सावत देवांगन सहित समिति सदस्य, विद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी




