रायपुर। सोशल मीडिया में वायरल एक पोस्ट को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव के बीच छिड़ी सियासी बहस अब और तेज होती नजर आ रही है,इस विवाद में पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी खुलकर सामने आए हैं,और उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमरजीत भगत ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस पूरे मामले में “मजा ले रहे हैं”, जबकि प्रदेश की जनता कई समस्याओं से जूझ रही है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर गाड़ी हटाने जैसी बातें केवल दिखावा हैं,या वास्तविकता, यह कहना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी दल — चाहे भाजपा हो या कांग्रेस — के नेताओं से मिलने आने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी होना संभव नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अनैतिक कार्यों और नशे के अवैध कारोबार में तेजी आई है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली।

अमरजीत भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती तक हो रही है, और इसमें शामिल अधिकांश लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए, कहा कि भाजपा नेतृत्व को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।




