Skip to content

फर्जी निवास प्रमाण पत्र कांड का खुलासा, बर्खास्त सीआरपीएफ आरक्षक गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मामला सामने आया है, कोतवाली पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में भर्ती होने वाले बर्खास्त आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,आरोपी की पहचान सुमित सिंह के रूप में हुई है, जो फर्जीवाड़े के आधार पर सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।



पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने बलरामपुर, छत्तीसगढ़ का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार करवाकर सीआरपीएफ में नौकरी हासिल की थी, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से विशाल सोनी के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर कूटरचित निवास प्रमाण पत्र बनाया गया था।



मामले की जानकारी सामने आने के बाद तहसीलदार द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा प्रमाणित होने पर आरोपी सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।



पुलिस के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है,मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है,कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें: