रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है,मौसम विभाग ने 13 मई से प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है, विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है,हालांकि मौसम में इस बदलाव के बावजूद गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं,मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे उमस और गर्मी दोनों लोगों को परेशान करेंगी, दिन में तेज धूप और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी से हालात और अधिक मुश्किल भरे हो सकते हैं,पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।

कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई,राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा,मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा,कहीं तेज धूप तो कहीं अचानक बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है,राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं, शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है,सुबह के समय हल्की राहत महसूस हो सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी अपना असर दिखाएगी,मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है,एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर अचानक अंधड़ और बारिश की आशंका लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है,खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है,मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के पास खड़े न रहने की अपील की है।




