Skip to content

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर देऊर शिव मंदिर में भव्य आयोजन सोमनाथ से पीएम के लाइव प्रसारण ने श्रद्धालुओं को जोड़ा

गंडई / केसीजजी। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-अटूट आस्था के 1000 वर्ष के अंतर्गत 11 मई को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टिकरीपारा वार्ड-14 स्थित ऐतिहासिक देऊर शिव मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,पूरा परिसर शिवभक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

नगरवासियों में आस्था बरकरा

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे विधिवत शिव महाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ हुई,पंडित गोविंद प्रसाद मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवजी की पूजा संपन्न कराई गई। लाल टारकेश्वर शाह खुशरो श्रीमंती प्रियंका ताम्रकार ख़मन ताम्रकार श्यामपाल ताम्रकार प्रकार  इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर से आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने देखा,इस अवसर पर भगवान शिव के प्रति आस्था, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया,कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खमहन ताम्रकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि  राकेश ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वार्ड पार्षद डॉ चतुरवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता नारयण शर्मा जीवन दास रात्रे दिनेश भट श्रीमंती उमा चौबे शैलेन्द्र दूबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।



महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर

नगर पंचायत अध्यक्ष खुसरो ने कहा कि देऊर शिव मंदिर 10 वी शब्दाती रियासत काल की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित करना सभी की  संकल्प लिया वहीँ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल प्रेम कुमार पटेल  जिला पंचायत सीईओ एसडीम अविनाश ठाकुर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अविनाश देवांगन समस्त नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे और अपना पूरा समय दिए  वहीँ आभार व्यक्त किया, जिला पंचयात co प्रेम कुमार पटेल

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: