गंडई /केसीजी। गंडई पंडरिया क्षेत्र के ग्राम साल्हेवारा की होनहार छात्रा छाया चौहान ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे वनांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है,उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है,छाया चौहान, पिता दीपक चौहान एवं माता उमा चौहान की पुत्री हैं। वर्तमान में वह प्रयास विद्यालय, दुर्ग में अध्ययनरत हैं।

परिवारजनों के अनुसार छाया बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं, जिसका परिणाम आज इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है,छात्रा की माता उमा चौहान ने बताया कि वे स्वयं शिक्षित हैं, और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, उन्होंने यह भी बताया कि साल्हेवारा में उनका फैंसी स्टोर्स का व्यवसाय है, और कड़ी मेहनत के साथ अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने का सपना संजोया था, जो अब साकार होता दिख रहा है,छाया की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए, उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर : राशिद जमाल सिद्दीकी




