Skip to content

छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूटी और बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

छुईखदान/ केसीजी। छुईखदान थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोहर साहू (43 वर्ष) एवं रोहित वर्मा (25 वर्ष), दोनों निवासी कोड़का, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मेस्ट्रो स्कूटी (CG 08 V 9329) एवं एक हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 08 AC 6973) बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 65,000 रुपये बताई जा रही है, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी करने के लिए मास्टर कुंजी का इस्तेमाल करते थे।

घटना का विवरण
प्रार्थियों द्वारा थाना छुईखदान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी स्कूटी और बाइक को शराब भट्ठी छुईखदान के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं,इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 168/26 एवं 169/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए, संदिग्धों की तलाश की और अंततः दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: