खैरागढ़ । जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है, पुलिस चौकी जालबांधा की टीम ने ग्राम सिंघौरी में दबिश देकर गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंघौरी निवासी तुलसी वर्मा अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस चौकी जालबांधा की टीम ने गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ आरोपी के घर पर रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से एक मेहरून रंग के थैले में रखे लगभग 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 900 रुपये बताई गई है, पुलिस ने उक्त मादक पदार्थ को जब्त कर अपने कब्जे में लिया,जांच में आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पाए जाने पर तुलसी वर्मा को विधिवत गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया,पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा,और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी




