Skip to content

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: 7 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय द्रोणिका के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जिलों में ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, इन क्षेत्रों में अचानक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।



क्या है मौसम विभाग की चेतावनी?

तेज हवाएं: 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

वज्रपात का खतरा: बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल आशंका, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह।

ओलावृष्टि की संभावना: कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।


सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों,किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है,प्रदेश में मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं खतरा भी पैदा कर सकती हैं।

ख़बर शेयर करें: