गंडई / केसीजी । गंडई पंडरिया स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परीक्षा परिणाम 2025-26 में कक्षा पांचवीं की छात्रा हिमांशी यादव ने 93.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है,हिमांशी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संतोष यादव दूध वितरण एवं मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता सुषमा यादव गृहिणी हैं, सीमित संसाधनों के बावजूद हिमांशी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

विद्यालय की शिक्षा समिति, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हिमांशी की इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, गांव और आसपास के क्षेत्र में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी




