Skip to content

बलरामपुर में पेट्रोल की कालाबाजारी चरम पर, खुलेआम बोतलों में बिक रहा 130 रुपए लीटर तक ईंधन

बलरामपुर। जिले में इन दिनों पेट्रोल की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी तेजी से बढ़ गई है,पेट्रोल पंपों पर सप्लाई कम होने के कारण जहां लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर खुलेआम महंगे दामों पर पेट्रोल बेचा जा रहा है,जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंपों में शॉर्टेज के चलते आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है, इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग पेट्रोल पंपों के आसपास ही बोतलों और डिब्बों में पेट्रोल बेच रहे हैं, हैरानी की बात यह है कि यह पेट्रोल 120 से 130 रुपए प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है, जो निर्धारित दर से काफी अधिक है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें महंगे दामों पर पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है, क्योंकि पंपों पर या तो पेट्रोल खत्म हो जाता है या सीमित मात्रा में ही दिया जा रहा है। इससे आम जनता को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,वहीं, खुलेआम चल रही इस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई न के बराबर नजर आ रही है, पेट्रोल पंपों के पास ही इस तरह की अवैध बिक्री होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे कालाबाजारियों के हौसले बुलंद हैं,अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक सख्ती दिखाता है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

ख़बर शेयर करें: