रायगढ़ । शहर के सर्व गुजराती समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से मुलाकात कर समाज के लिए सामुदायिक भवन की मांग रखी, प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रायगढ़ का गुजराती समाज सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है, लेकिन व्यवस्थित कार्यक्रमों के संचालन के लिए भवन का अभाव महसूस किया जा रहा है।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल विधायक निधि से 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी, खास बात यह रही कि घोषणा के साथ ही मौके पर ही स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया गया,प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पोस्ट ऑफिस के पीछे, महापौर के शासकीय निवास से लगी हुई,भूमि को चिन्हित किया गया है।

इस घोषणा से सर्व गुजराती समाज में खुशी की लहर है, समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वित्तमंत्री श्री चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, इसे समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रतिनिधिमंडल में समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, पार्षद पूनम सोलंकी, पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी, हेमंत चावड़ा, भरत सांवरिया, कल्पेश पटेल, मुंजाल चावड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य शामिल रहे।




