Skip to content

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत केसीजी पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग अपहृता अहमदाबाद से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ /केसीजी। जिला केसीजी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक नाबालिग अपहृता को गुजरात के अहमदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है,मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो अपनी नानी के गांव आई हुई थी, को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है, मामले में थाना खैरागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत धारा 137(2) भा.न्या.सं. में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान अपहृता और आरोपी के अहमदाबाद (गुजरात) में होने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल एक विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया।



दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद के ओढव थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिनाथ गोकुलनगर सोसायटी में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी पिंटू बंजारे (18 वर्ष), निवासी डोकराभाठा, थाना खैरागढ़ को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया,पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 16 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की अपील:
केसीजी पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लापता और अपहृत बालक-बालिकाओं की खोजबीन और दस्तयाबी की कार्रवाई लगातार जारी है।

ख़बर शेयर करें: