सक्ती। वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है, इस मामले में प्लांट प्रबंधन से जुड़े 19 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं,साथ ही वेदांता ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है,गौरतलब है कि 14 अप्रैल को सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर पाइप ब्लास्ट की भीषण घटना हुई थी, इस हादसे में कुल 35 मजदूर चपेट में आए थे, जिनमें से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 घायलों का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस की जांच समिति ने भी शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की समीक्षा की।
इधर, प्रदेश के उद्योग मंत्री ने भी मौके का दौरा कर हालात का जायजा लिया,उन्होंने साफ कहा कि घटना में लापरवाही सामने आई है और इसी कारण इतना बड़ा हादसा हुआ,फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है, और आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।




