Skip to content

सक्ती हादसा अपडेट: वेदांता प्लांट के बाहर विरोध तेज, मुआवजे की बड़ी मांग

सक्ती। जिले के वेदांता प्लांट हादसे को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि प्लांट पहुंचे, जहां उन्होंने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मृतक मजदूरों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की वहीं, घायलों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई गई।



भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने इस दौरान प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए,उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक बॉयलर का संचालन किए जाने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।



उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना बॉयलर इंस्पेक्टर की अनुमति और हस्ताक्षर के लोड नहीं बढ़ाया जा सकता, ऐसे में इस मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच जरूरी है,साथ ही, बॉयलर इंस्पेक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की गई है।

राधेश्याम जयसवाल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर संघ मंत्री



हादसे को लेकर अब प्रशासन और प्रबंधन पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जबकि जांच की दिशा भी इन आरोपों के बाद और तेज होने की संभावना है।

ख़बर शेयर करें: