Skip to content

वेदांता प्लांट ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 20 पहुंची, कई श्रमिकों की हालत गंभीर….मृतक श्रमिकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

सक्ती।सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, हादसे के दूसरे दिन बुधवार शाम तक कुल 20 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।



इस हादसे में घायल 33 श्रमिक अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बनी हुई है, मृतकों में छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के श्रमिक शामिल हैं,इनमें सबसे अधिक 7 श्रमिक पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।



मुआवजे की घोषणा
वेदांता कंपनी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए, मृतक श्रमिकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है,इसके साथ ही परिजनों को हर माह 12 हजार रुपये पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है।



वहीं, घायलों के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है,प्रशासन और राहत टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें: