रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक फार्महाउस में आयोजित प्राइवेट पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में युवक-युवतियों को बिना अनुमति पार्टी करते हुए हुक्का और नशे का सेवन करते देखा जा रहा है,बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर फार्महाउस में प्राइवेट पार्टी आयोजित की गई, हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ रायपुर कमिश्नरेट की निगरानी के बावजूद खुलेआम हो रहा था,वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पार्टी आयोजकों तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फार्महाउस में बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने और नशे के सेवन को लेकर नियमों का उल्लंघन किया गया है, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,फिलहाल, इस वायरल वीडियो ने शहर में प्राइवेट पार्टियों के नाम पर चल रहे अवैध गतिविधियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।




