गंडई पंडरिया / केसीजी। नगर की अधिष्ठात्री मां गंगई का मंदिर अब अपने नए स्वरूप में नजर आएगा,मंदिर के जीर्णोद्धार बाद नवनिर्मित शिखर पर कलश स्थापना और नवनिर्मित हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव आगामी 22 अप्रैल से आयोजित किया गया है, इस वृहद धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेक लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में बैठक संपन्न हुई।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था, मंदिर के पुराने कमरों को हटाकर नया निर्माण किया गया है,मंदिर के शिखर को विशेष पत्थरों से बेहद आकर्षक बनाया गया है, जिसकी भव्यता अब दूर से ही नजर आती है, इसी पत्थर से भगवान हनुमान की अत्यंत सुंदर प्रतिमा का निर्माण भी कराया गया है, जिसकी स्थापना इस महोत्सव के दौरान की जाएगी, बैठक में अश्वनी ताम्रकार, पीसी लाल यादव, श्याम पाल ताम्रकार ज्ञानचंद जैन, रणजीत चंदेल, कृष्णा देवांगन, साकेत दुबे, राकेश ताम्रकार, द्वारिका यादव, धनराज ताम्रकार, मंतराम देवांगन, भूषण मनी झा, राजू अग्रवाल, शैलेन्द्र जयसवाल , जित्तू अग्रवाल, हसन खान, अशोक पटेल, बालक दास जनक देवांगन, त्रिलोक कर्नावट, राकेश जायसवाल, क्रांति ताम्रकार, शुभम बघेल, जेठूराम साहू, एलडी मानिकपुरी, बिसाहू सिन्हा, राजू जायसवाल, तामेश्वर साहू, अनिल अग्रवाल, जय देवांगन, सुनील अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद शैलेन्द्र दुबे, अमित टंडन सहित व्यापारी व समाजसेवी उपस्थित थे।

आयोजन की बनी रूपरेखा
आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए रविवार बैठक का आयोजन युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुसरो की अध्यक्षता में किया गया,बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर उपस्थित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी गई, आगामी 22 अप्रैल को पंचांग पूजन एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करेगी। 23 अप्रैल को बेमेतरा के सुप्रसिद्ध विद्वान रामप्रताप शास्त्री कोविद के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन होगा, आगामी 24 अप्रैल को महाभिषेक, नवीन शिखर पर कलश स्थापना, हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और पूणर्णाहुति होगी, तत्पश्चात विशाल भंडारे में महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी




