रायगढ़। शहर में मेट्रीमोनियल साइट के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, एसएसपी के निर्देश पर की गई रेड कार्रवाई में दरोगा पारा इलाके में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है,पुलिस को मौके से दर्जन भर से अधिक युवतियां मिली हैं, जो कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रही थीं, यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों से संपर्क कर उनसे रकम ऐंठता था।

रेड के दौरान पुलिस ने कई सरकारी विभागों के फर्जी सील भी बरामद किए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गिरोह ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए इनका इस्तेमाल करता था,यह पूरी कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।




