Skip to content

बलरामपुर: अवैध अफीम खेती मामले में बड़ी सफलता, फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में अवैध अफीम खेती के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,कुसमी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया है,जानकारी के अनुसार, 10 और 11 मार्च 2026 को त्रिपुरी क्षेत्र के ग्राम घोसराडांड में अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ था,इस दौरान पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए की अफीम जब्त की थी।



कार्रवाई के बाद से एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बिहार के गया से धर दबोचा,इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

ख़बर शेयर करें: