Skip to content

“ऑपरेशन मुस्कान” में सफलता: केसीजी पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद

साल्हेवारा /केसीजी।  जिला केसीजी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया, बालिका के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना साल्हेवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 14 वर्ष 6 माह की नाबालिग पुत्री 07 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 5 बजे ग्राम गोलरडीह से बिना बताए घर से निकल गई थी, और वापस नहीं लौटी,मामले में संदेह व्यक्त किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया हो सकता है।



रिपोर्ट पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 अप्रैल 2026 को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बालिका को गंडई क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया,जांच में यह सामने आया कि बालिका अपनी मां के नागपुर काम करने चले जाने के कारण उन्हें याद कर रही थी, और इसी कारण वह बिना बताए अपनी सहेलियों के पास छुईखदान-गंडई चली गई थी,पुलिस द्वारा बालिका को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया, बालिका के सकुशल मिलने से परिजनों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है, केसीजी पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: