बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी,घटना ग्राम रतासिल्ली की है, जहां निवासी लल्लू खलखो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लल्लू खलखो और उनके पुत्र प्रदीप खलखो के बीच फसल खराब होने,को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर प्रदीप ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी, मारपीट के बाद घायल अवस्था में पिता को घर में ही सुला दिया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद लल्लू खलखो की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि मारपीट के कारण हुई है, जिससे मामला हत्या में तब्दील हो गया,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी पुत्र प्रदीप खलखो को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, कुसमी थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है,इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,और पारिवारिक विवाद के इस खौफनाक अंजाम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।




