खैरागढ़/ केसीजी।खैरागढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कार्यालय परिसर पिपरिया में बनने वाले नवीन जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया,इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न समितियों के सभापति भुनेश्वरी जीवन देवांगन, ललित चोपड़ा, अरुणा राजू सिंह, हेमलता मंडावी, जमुना नरेश कुर्रे, दिनेश वर्मा, निर्मला विजय वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद पंचायत खैरागढ़ की अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष लखन साहू, राजू जंघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन प्रशासनिक कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर और सुगम सेवाएं प्रदान करेगा,उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के एक ही परिसर में संचालित होने,से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी,उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए,साथ ही यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर विकास को नई दिशा देना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए, भवन निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं,वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने भवन की प्रस्तावित संरचना की जानकारी देते हुए, बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, क्षेत्रवासियों ने इस पहल को जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी




