Skip to content

अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) 2026 का शुभारंभ, विदेशी प्रतिनिधियों ने देखा भारत का चुनावी मॉडल

रायपुर। नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 07 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के आगामी आम चुनावों के मद्देनज़र अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) 2026 की शुरुआत की गई, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में किया,अपने संबोधन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में चुनावों को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में देखा जाता है, और आयोग इसे मिशन मोड में सफल बनाने के लिए कार्य करता है,उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों से भारत की विविधता को समझने और अनुभव करने का आह्वान भी किया,कार्यक्रम के पहले चरण के तहत 8-9 अप्रैल 2026 को प्रतिनिधि असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे, जबकि दूसरे चरण में 20 अप्रैल से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का भ्रमण करेंगे।



पहले चरण में 23 देशों के 43 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें दिल्ली स्थित पांच विदेशी मिशनों के सदस्य भी शामिल हैं,IIIDEM में प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रदर्शन कराया गया,तथा ‘मॉक पोल’ के जरिए मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया,प्रतिनिधियों ने भारत की चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी उपयोग और प्रशासनिक सुरक्षा उपायों में गहरी रुचि दिखाई। इस दौरान विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सवालों के जवाब दिए गए,प्रतिनिधि 8 अप्रैल को संबंधित राज्यों का दौरा कर प्रेषण एवं वितरण केंद्र, जिला नियंत्रण कक्ष और मीडिया निगरानी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे तथा 9 अप्रैल को वास्तविक मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे,IEVP, भारत निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना है,यह कार्यक्रम भारत की सुदृढ़ और पारदर्शी चुनावी प्रणाली को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें: