रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा,जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने जिला अध्यक्ष कुमार मेमन के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए, पुतला दहन किया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झूमा-झटकी भी देखने को मिली, वहीं आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया।

जिला अध्यक्ष कुमार मेमन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि असम सरकार डर के कारण कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई, लेकिन कांग्रेस भाजपा के दबाव में आने वाली नहीं है।

कांग्रेस के छाया विधायक आकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता बौखला गए हैं,उन्होंने अमित शाह के असम दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा के पास जनता को देने के लिए कुछ नया नहीं बचा है,आकाश शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनका परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, जिससे जनता परेशान है।




