Skip to content

रायगढ़ में गैस सिलेंडर होम डिलीवरी पर विवाद, उपभोक्ता परेशान — एजेंसी और प्रशासन के अलग-अलग दावे

रायगढ़। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर एक बार फिर समस्या सामने आई है, कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं,हमारी टीम द्वारा विभिन्न उपभोक्ताओं से बातचीत में यह सामने आया कि गैस बुकिंग तो आसानी से हो जा रही है, और फोन नंबर भी लग रहा है, लेकिन डिलीवरी समय पर नहीं हो रही, कई लोगों ने बताया कि उन्हें कई दिनों तक सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है।



इस संबंध में जब गैस एजेंसी संचालकों से बात की गई, तो उनका कहना है कि निर्धारित समय के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है,और किसी प्रकार की बड़ी समस्या नहीं है,वहीं, खालसा गैस एजेंसी ने अलग जानकारी देते हुए, बताया कि नए नियमों के तहत होम डिलीवरी बंद कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को स्वयं आकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

क्या कहते है खाद्य अधिकारी

पूरे मामले को लेकर जिला खाद्य अधिकारी से चर्चा की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग के अनुसार तिथि वार प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित करें,अब ऐसे में एजेंसियों और प्रशासन के अलग-अलग बयानों के बीच उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में हैं,और उन्हें राहत मिलने का इंतजार है।

ख़बर शेयर करें: