Skip to content

एक वोट से जीते रज्जू महोबिया, छुईखदान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने…..!!

छुईखदान केसीजी। छुईखदान में अधिवक्ता संघ का चुनाव आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता रज्जू महोबिया ने बेहद रोमांचक मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र एक वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की गौरतलब है कि रज्जू महोबिया पूर्व में भी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं, उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर नगरवासियों, अधिवक्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



अन्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी:

उपाध्यक्ष: नंद कुमार चंदेल

उपाध्यक्ष (महिला): सुश्री प्रतिमा महोबिया

सचिव: सौरभ श्रीवास्तव


अधिवक्ता संघ का यह चुनाव 6 अप्रैल को अरविंद शर्मा एवं गजेंद्र ठाकरे के निर्देशन में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

ख़बर शेयर करें: