Skip to content

सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई: 14 किलो गांजा के साथ रायगढ़-जशपुर के दो सप्लायर गिरफ्तार

सरगुजा। नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती बरतते हुए सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई,इस कार्रवाई में दो गांजा सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए,मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 अप्रैल 2026 को आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ और जशपुर जिले के कुछ सप्लायर थाना सीतापुर क्षेत्र अंतर्गत राधापुर बैरियर के पास भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने सिविल ड्रेस में मौके पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

रायगढ़ एवं जशपुर जिले के दो गांजा सप्लायर राधापुर बैरियर के पास 14 किलो गांजा सहित गिरफ्तार

रात्रि लगभग 9 बजे दो पल्सर बाइकों में सवार पांच संदिग्ध युवक राधापुर बैरियर से बनेया रोड की ओर सुनसान जगह पर रुके, टीम ने चारों ओर से घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे, इस दौरान तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो को मौके पर पकड़ लिया गया।



गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम टीकेश्वर यादव निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ और खिलेश्वर यादव निवासी राजाआमा जिला जशपुर बताया,वहीं फरार आरोपियों की पहचान दीनू यादव, किशोर पैकरा और प्रदीप यादव के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले के निवासी हैं,आरोपियों के कब्जे से पिट्ठू बैग में रखे 7-7 पैकेट सहित कुल 14 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है,साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है,आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है।




सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रायगढ़ और जशपुर जिले ओडिशा सीमा से लगे होने के कारण गांजा तस्करी के लिए संवेदनशील क्षेत्र हैं। ओडिशा में सस्ते दर पर उपलब्ध गांजे को तस्कर छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं,आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ख़बर शेयर करें: