रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार सभी आरोपियों को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

ओवरटाइम भुगतान के नाम पर हुआ बड़ा खेल
जांच में सामने आया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया।
100 करोड़ से ज्यादा का गबन
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए कर्मचारियों के ओवरटाइम भत्ते के नाम पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का गबन किया गया।

अधिकारियों की मिलीभगत उजागर
जांच एजेंसियों के अनुसार, CSMCL के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से संबंधित मैनपावर एजेंसियों को साजिश के तहत अवैध भुगतान किया गया।

पहले ही दर्ज हो चुकी थी FIR
इस पूरे मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद अब गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है,जांच जारी, और भी खुलासों की संभावना सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।




