साल्हेवारा।खैरागड जिला अंतर्गत ग्राम साल्हेवारा से दो किलोमीटर पहले देवपुरा मे रुद्र महायज्ञ 9 अप्रैल 2026.से देवपुरा घाट साल्हेवारा,मे रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जा रहा है, ग्राम देवपुरा घाट में यज्ञ एवं शिव महापुराण 9 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, श्री शिव महापुराण कथा व्यास वेद विभूषण भागवत अलंकार भारत गौरव मोहन नारायण शास्त्री श्यामपुर कांपा बेमेतरा से होंगे।

यहां पूरे कार्यक्रम जनकल्याण विश्व कल्याण की मंगल कामना से किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन आवाहित देवी देवताओं का पूजन आराधना अभिषेक शिव सहस्त्रनाम अर्चना सुबह 8:00 बजे से पूजा प्रारंभ होगी दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा 2:00 बजे से श्री शिव महापुराण कथा प्रतिदिन होगा जिसमें पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा….समस्त ग्रामवासि देवपुराघाट
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी









