मोटर चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में

छुईखदान/केसीजी। छुईखदान पुलिस ने मोटर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को किशोर न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।

घटना का विवरण

प्रार्थी संदीप वैष्णव (46 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01 छुईखदान, ने 31 मार्च 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम गोपालपुर स्थित रिपा प्रोजेक्ट (राधापुर–खार आमगांव रोड) के कचरा संग्रहण केंद्र से 9 मोटर एवं 1 बोर मोटर (कुल कीमत लगभग ₹3.90 लाख) अज्ञात चोरों द्वारा 26-27 मार्च की दरम्यानी रात चोरी कर ली गई,मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।



जांच और आरोपी की कार्यप्रणाली

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिल और स्कूटी से रात में रिपा प्रोजेक्ट परिसर पहुंचे, शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पाना, पेचकस जैसे औजारों से मोटर निकालकर कटर मशीन से काट लिया।

चोरी का सामान बाद में कबाड़ियों को बेच दिया गया।

चोरी का माल बिक्री

नासिर उर्फ कब्बु (छुईखदान) को ₹2,000 में

रामसुफल (देवपुरा, गंडई) को ₹4,000 में
प्राप्त रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया।




पुलिस द्वारा जप्ती

रवि निषाद से: 1 मोटर (₹25,000), 1 सब्बल

रामसुफल निषाद से: मोटर के 2 टुकड़े, 4.4 किलो तांबा (₹7,000)

नासिर खान से: मोटर के 2 टुकड़े

नाबालिगों से: मोटरसाइकिल (₹40,000), स्कूटी (₹70,000), नगद ₹250, औजार (पाना, पेचकस, कटर मशीन आदि)


गिरफ्तार आरोपी

1. रवि निषाद (19 वर्ष), निवासी केंवट पारा, छुईखदान


2. रामसुफल निषाद (45 वर्ष), निवासी घनसौर (सिवनी), हाल देवपुरा गंडई, जिला केसीजी


3. नासिर खान उर्फ कब्बु (50 वर्ष), निवासी पठानपारा, छुईखदान

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं 3 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया, पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी