गंडई पंडरिया।नगर एवं क्षेत्र के सभी मंदिरों में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी मनाया गया। नवरात्र पर्व के आठवें दिन देवी दरबार एवं घरों एवं शीतला मंदिर, में विराजित जोत ज्वारा स्थल पर अनुष्ठान किया गया, जैसे कि नगर के माँ गंगई मंदिर, दूरपता मंदिर, एवं नर्मदा मंदिर, सिद्ध बाबा, साल्हेवारा बंजारीमंदिर, शीतला, चोरड़ाधाम, अन्नपूर्णा मंदिर में महाष्टमी पर हवन पूजन का आयोजन रखा गया था।

जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। तत्पश्चात महाआरती कर कन्या भोज कराया गया, नौ कन्या की पूजा कर व्यंजन खिलाकर उपहार दिया गया, पर्व की अंतिम कड़ी में वही शुक्रवार को सुबह से ही सभी मंदिरों में बड़ी जोर शोर से तैयारी के साथ ज्योति कलशों का विसर्जन किया गया, शुक्रवार के सुबह से जोत विसर्जन का सिलसिला शुरू लगा रहा जैसे कि माँ गंगई मंदिर, मां नर्मदा मंदिर, में शाम को ज्योति कलश विसर्जित किया गया। ज्योति कक्ष से पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं जस गीत के साथ शोभायात्रा निकाला गया था।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी









