भंवरदाह भ्रामरी देवी मंदिर में 31 मार्च से ज्योति कलश की स्थापना

गंडई पंडरिया। भंवरदाह स्थित भ्रामरी देवी मंदिर में 31 मार्च से ज्योति कलश स्थापना का आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन लगातार 18वें वर्ष आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम राजमाता लक्ष्मीबाई एवं उनके सुपुत्र राजा रणधीर सिंह की स्मृति में भडभड़ी जंगल के भीतर वनों से आच्छादित सुरम्य पहाड़ियों के बीच किया जा रहा है,आयोजन में राजमहल पंडरिया के टारकेश्वर शाह खुसरो, देवेंद्र शाह खुसरो, करण शाह खुसरो एवं ग्राम कृषक समिति पंडरिया के अध्यक्ष जेठू राम साहू का विशेष सहयोग है।

आयोजन के तहत 31 मार्च मंगलवार को शाम 5 बजे ज्योति कलश स्थापना होगी, 4 अप्रैल शनिवार को पंचमी श्रृंगार, 7 अप्रैल मंगलवार को शाम 5 बजे अष्टमी हवन-पूजन तथा 8 अप्रैल बुधवार को सुबह 8 बजे जोत जंवारा विसर्जन किया जाएगा,आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है, ज्योति प्रज्वलन के लिए राधेलाल जंघेल, कृपाल सिंह, दीपक सोनी, दिलीप ओगरे, लेखा सोनी, तोरण यादव, मन्नू नेताम, क्रांति ताम्रकार, अमन सोनी, तामेश्वर साहू, जीवन साहू एवं सूखी लाल पटेल से संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी