रायगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रायगढ़ आगमन ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया, जिंदल एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं और जिंदल कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, ‘जय श्री राम’ और ‘बागेश्वर धाम की जय’ के गगनभेदी जयघोषों से एयरपोर्ट परिसर गुंजायमान हो उठा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और उन्होंने शास्त्री जी का स्वागत किया, जिंदल प्रबंधन की ओर से कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय के नेतृत्व में फूल-मालाओं और तिलक के साथ आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया, जिसने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

एयरपोर्ट पर संक्षिप्त विश्राम के बाद प्रशासन की मुस्तैदी और सुदृढ़ व्यवस्था के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सड़क मार्ग से कोरबा के लिए रवाना हुए।,उनके रूट पर जगह-जगह श्रद्धालु खड़े होकर उनके दर्शन करते नजर आए और श्रद्धा भाव से उनका अभिवादन किया।









