झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया, गहन संरक्षा निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा…….

रायगढ़ / बिलासपुर। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शुक्रवार को बिलासपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक एवं गहन संरक्षा निरीक्षण किया गया, इस दौरान रेल संरचना की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, परिचालन प्रणाली, स्टेशन विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं का समग्र मूल्यांकन किया गया, निरीक्षण में राकेश रंजन सहित मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


निरीक्षण की शुरुआत झारसुगुड़ा में ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम के अवलोकन से हुई, इसके बाद झारसुगुड़ा से ईब के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया, ईब–ब्रजराजनगर खंड में ईब नदी पर बने रेलवे के मेजर ब्रिज क्रमांक 182 का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए गर्डर, ट्रैक एवं अन्य संरचनात्मक पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई,साथ ही कर्व संख्या 01बीसी एवं एसईजे संख्या 04ए का भी परीक्षण किया गया,ब्रजराजनगर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए पैनल रूम, रिले रूम, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, विद्युत उपकेंद्र, यार्ड एवं पॉइंट्स, रेलवे उप चिकित्सालय तथा रेलवे कॉलोनी का अवलोकन किया गया, इस दौरान महाप्रबंधक ने लोको पायलट एवं रेलकर्मियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श किया।



इसके पश्चात बेलपहाड़ स्टेशन, ओएचई डिपो, टीएसएस एवं अन्य विद्युत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां भी जनप्रतिनिधियों, डीआरयूसीसी सदस्यों, रेल उपभोक्ता फोरम एवं मीडिया से चर्चा की गई। बेलपहाड़–हिमगीर सेक्शन में स्पीड ट्रायल भी किया गया।



हिमगीर–दाघोरा के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 276 का निरीक्षण करते हुए हाइट गेज, सड़क सतह, गेट बूम एवं स्पीड ब्रेकर की जांच की गई तथा गेटमैन से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई,इसके अलावा जामगा–कोतरलिया सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हट एवं कोतरलिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया,रायगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों एवं यार्ड में पॉइंट्स का गहन निरीक्षण किया गया, साथ ही आरपीएफ पोस्ट में शस्त्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई,इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों के साथ चर्चा भी हुई।



महाप्रबंधक ने बताया कि रायगढ़ स्टेशन को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए कार्यों में तेजी लाई गई है, और अगले 4 से 5 महीनों में इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है,निरीक्षण के दौरान ईब, लजकुरा एवं जामगा जैसे मध्यवर्ती स्टेशनों का भी संरक्षा मूल्यांकन किया गया,इस व्यापक निरीक्षण के माध्यम से रेलखंड की संरचनात्मक गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सेवाओं एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया, जिससे भविष्य में सुधारात्मक कदमों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।