खैरागढ़। जिला पुलिस केसीजी (छत्तीसगढ़) द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 26 मार्च 2026 को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, लगातार चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 11 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिन पर माननीय न्यायालय द्वारा कुल 1,35,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए इन मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार कर आरटीओ कार्यालय भेजा जा रहा है, जानकारी के अनुसार, 6 मामलों में लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है,जिला पुलिस की टीम लगातार यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चला रही है, इसके साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद कई लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी









