आज निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

रायगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, प्रशासन द्वारा यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं, साथ ही यातायात व्यवस्था में भी विशेष बदलाव किया गया है।



शोभायात्रा का रूट चार्ट
भगवान श्रीराम की शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टाकिज चौक, सिल्वर पैलेस तिराहा, गौरीशंकर मंदिर, न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, कोष्टापारा तिराहा, चांदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हण्डी चौक, घड़ी चौक होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगी।

पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान
यात्रा के दौरान वाहनों की पार्किंग हेतु प्रशासन ने तीन प्रमुख स्थान तय किए हैं:

पुराना पुलिस लाइन

मिनी माता चौक

मरीन ड्राइव (पम्प हाउस तक)


डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए निम्न स्थानों पर डायवर्जन किया जाएगा:

केवड़ाबाड़ी चौक

शहीद चौक

गोगाराईस मिल

सत्तीगुड़ी चौक



चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
शोभायात्रा के दौरान निम्न स्थानों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा:

गांधी प्रतिमा

गोगाराईस मिल

हण्डी चौक

सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक)

झाराशिल्प


वैकल्पिक यातायात मार्ग


किरोड़ीमल चौक की ओर से आने वाले वाहन शोभायात्रा शुरू होने के 2 घंटे पहले केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा, सर्किट हाउस, मरीन ड्राइव होते हुए नया शनिमंदिर और डिसेंट टेलर तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे,जूटमिल की ओर से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनिमंदिर, मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा, मधुबनपारा होते हुए केवड़ाबाड़ी चौक से आगे बढ़ सकेंगे,प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें।