खैरागढ़ में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार, मोबाइल व नगदी जब्त

खैरागढ़ छुईखदान-गंडई । जिले में सट्टा एवं जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सतीश रजक, पिता रूपेश रजक, निवासी वार्ड क्रमांक 06 बरेठपारा खैरागढ़, मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को ऑनलाइन जुआ खिला रहा है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।



रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी सतीश रजक (उम्र लगभग 30 वर्ष) को मोबाइल से सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (कीमत लगभग ₹10,000), नगद ₹2000 तथा सट्टा-पट्टी जब्त की गई,पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 130/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में सट्टा एवं जुआ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी